कान फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नीले रंग के गाउन में नजर आईं

कान फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नीले रंग के गाउन में नजर आईं
Share this news

कान, 23 मई 2026 (भाषा)

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने आखिरकार ‘कान फिल्म महोत्सव’ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐश्वर्या फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा तैयार नीले रंग का गाउन पहने रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं।

रेड कार्पेट पर हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ से फोटोग्राफरों का किया अभिवादन

वर्ष 2003 से ‘वैश्विक ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में कान में ‘लॉरियल पेरिस’ का प्रतिनिधित्व कर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करके रेड फोटोग्राफरों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सह-एंबेसडर और हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ भी तस्वीरें खिचवाईं।

द बर्थडे पार्टी की स्क्रीनिंग में पहुंचीं ऐश्वर्या-ईवा

दोनों अभिनेत्रियां पाल्मे डी’ओर पुरस्कार की दावेदार फिल्म “द बर्थडे पार्टी” की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसमें मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेलुची मुख्य भूमिका में हैं।

इसके बाद शाम को आयोजित ‘लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ’ कार्यक्रम के लिए ऐश्वर्या ने सोफी कूट्योर द्वारा डिजाइन किया हुआ हल्का गुलाबी रंग का गाउन पहना, जिसमें फूलों की खूबसूरत कढ़ाई थी। इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी 14 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन भी थीं, जिसने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements