इंदौर में एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की गांठ निकाली गई

इंदौर में एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की गांठ निकाली गई
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 मई 2026 (भाषा)

इंदौर के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने अलग-अलग स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रही 48 वर्षीय एक महिला के पेट से फुटबॉल के आकार की करीब तीन किलोग्राम वजनी गांठ निकालकर उसे नया जीवन दिया है।

‘केयर सीएचएल हॉस्पिटल’ के तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोरंजन बरनवाल ने बताया कि महिला तेज पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने कहा,‘‘जांच में महिला के पेट में बड़ी फाइब्रॉइड (गांठ) होने का पता चला। मामला इसलिए भी जटिल था क्योंकि चार महीने पहले मरीज को दिमाग से जुड़ी एक गंभीर समस्या हो चुकी थी।’’

बरनवाल ने कहा कि चिकित्सकों के दल ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट से करीब तीन किलोग्राम वजनी गांठ को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया जिसका आकार फुटबॉल जैसा था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements