छतरपुर लूट : हथियारबंद बदमाशों ने एटीएम नकदी वाहन से लूटे 61 लाख

छतरपुर लूट : हथियारबंद बदमाशों ने एटीएम नकदी वाहन से लूटे 61 लाख
Share this news

हाईलाइट्स

1. छतरपुर में दो हथियारबंद बदमाशों ने एटीएम नकदी वाहन से 61 लाख लूटे।

2. दो बदमाशों ने बंदूक दिखाक इस वारदात को अंजाम दिया।

छतरपुर (मप्र), 16 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक एटीएम में पैसे डालने जा रहे नकदी वाहन से 61 लाख रुपये लूट लिए।

लवकुश नगर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी नवीन दुबे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नकदी ले जा रहे मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसका सहकर्मी वाहन से सरबाई के एक एटीएम में नकदी डालने जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गौरी थानाक्षेत्र में सिंचहरी तिराहे के पास उन्हें रोक लिया और बंदूक दिखाकर 61,17,100 रुपये लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों एक निजी एजेंसी के लिए काम करते थे और महोबा से नकदी ले जा रहे थे।

एसडीओपी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements