टीकमगढ़ (मप्र), 17 अगस्त 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर पलेरा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में शनिवार दोपहर तालाब में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों पांचवी और छठी कक्षा के छात्र थे। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी ने कहा कि तालाब में यश डूबने लगा, तब संस्कार और नेन्स उसे बचाने के लिए कूद गए, लेकिन वे भी डूब गए।
मृतकों की पहचान:
- यश (8)
- संस्कार (10)
- नेन्स (11)
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

