पंद्रह अगस्त को मिली ‘कटी-फटी’ आजादी, एक दिन इस्लामाबाद में फहराएंगे तिरंगा : कैलाश विजयवर्गीय

पंद्रह अगस्त को मिली 'कटी-फटी' आजादी, एक दिन इस्लामाबाद में फहराएंगे तिरंगा : कैलाश विजयवर्गीय
Share this news

इंदौर, 16 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अगस्त 1947 को देश को मिली आजादी को ‘कटी-फटी’ करार दिया और कहा कि एक न एक दिन ऐसा आएगा जब इस्लामाबाद में भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और अखंड भारत का सपना पूरा होगा।

15 अगस्त को मिली थी हमें कटी-फटी आजादी : कैलाश विजयवर्गीय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कथित तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले इंदौर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह बात कही, जिसका एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया जाने लगा। कथित वीडियो में विजयवर्गीय कहते हैं, “गलत नीतियों के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए थे। जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी के फंदे को पहना था, वह आजादी हमें 15 अगस्त को नहीं मिली थी। हमें कटी-फटी आजादी मिली थी।”

‘अखंड भारत का सपना होगा पूरा’

“हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं। कभी न कभी वह दिन आएगा कि हम इस्लामाबाद में भी झंडा फहराएंगे और अखंड भारत के सपने को पूरा करेंगे।”

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements