हैदराबाद, 18 अगस्त 2025 (भाषा)
हैदराबाद में जन्माष्टमी के पर्व पर एक शोभा यात्रा के दौरान एक वाहन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से करंट से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए।
यह घटना रविवार देर रात एक बजकर 30 मिनट पर रामनाथपुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि इस वाहन में भगवान की मूर्तियां रखी थीं और यह वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया जिसके बाद तार टूटकर वाहन पर गिर गया।
घटना में घायल हुए चार लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

