पाकिस्तान के मंत्री ने बिना किसी सबूत के भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा दोहराया

पाकिस्तान के मंत्री ने बिना किसी सबूत के भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा दोहराया
Share this news

लाहौर, 18 अगस्त 2025 (भाषा)

पाकिस्तान के एक मंत्री ने बिना कोई सबूत दिए अपने देश के पहले के इस दावे को दोहराया कि मई में दोनों देशों के बीच हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था।

भारत का पलटवार, “पूरी तरह झूठा दावा”

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 31 मई को सिंगापुर में अपने संबोधन में छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को ‘‘बिल्कुल गलत’’ बताते हुए खारिज कर दिया था।

भारतीय विमानों के वीडियो फुटेज का किया दावा

एक संगोष्ठी में अपने संबोधन में पाक के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मामले में तब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं करने का निर्णय लिया है, जब तक कि ‘ठोस सबूत’ एकत्र नहीं कर लिए जाते।

नकवी ने कहा, ‘‘हालांकि, रडार डेटा ने भारतीय विमानों को मार गिराए जाने की पुष्टि की थी, लेकिन पाकिस्तान ने ठोस सबूत मिलने तक कोई घोषणा नहीं करने का फैसला किया। हमारे पास मार गिराए गए सभी छह भारतीय विमानों के वीडियो फुटेज हैं।’’

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements