नयी दिल्ली, 24 अगस्त 2025 (भाषा)
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रविवार को कहा कि वह बचपन में “शर्मीले और संकोची” थे और युवावस्था में उन्होंने कभी अंतरिक्ष में जाने का सपना नहीं देखा था।
भारतीय वायुसेना के एक कार्यक्रम में शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उन्होंने राकेश शर्मा की ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान की कहानियां सुनी, लेकिन युवावस्था तक उन्होंने यह नहीं सोचा था कि वह अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह बचपन में शर्मीले और संकोची थे। शुक्ला ने कहा, “बचपन में हम राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा की कहानियां सुना करते थे।”
अंतरिक्ष यात्री ने हाल में संपन्न एक्सिओम 4 मिशन का हिस्सा बनने के अपने अनुभव को भी साझा किया। इस मिशन के जरिए वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

