सतना में स्कॉर्पियो कार और ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत

सतना में स्कॉर्पियो कार और ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत
Share this news

सतना, 27 अगस्त 2025 (भाषा) मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक स्कॉर्पियो कार और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना उचेहरा थाना अंतर्गत राम वनगमन पथ पर सोमवार रात हुई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सोमवार रात तकरीबन 10 बजे नौगवां के पास स्कॉर्पियो कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तिपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार पप्पू उर्फ अजय कुशवाहा (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए ऑटो में सवार अरुण कुशवाहा (40) और नंदू कुशवाहा को एम्बुलेंस से उचेहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सतना जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही अरुण और नंदू ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है और दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements