कोई हमें अलग नहीं कर सकता : गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाह पर कहा

कोई हमें अलग नहीं कर सकता: गोविंदा की पत्नी सुनीता ने तलाक की अफवाह पर कहा
Share this news

मुंबई, 28 अगस्त 2025 (भाषा)

मीडिया में तलाक की अफवाह के बीच, अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार को कहा कि वे पूरी तरह साथ हैं और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। मुंबई में अपने घर पर गणेश चतुर्थी समारोह में, इस जोड़े ने मैचिंग मैरून भारतीय परिधान पहन रखे थे।

‘मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है’ : सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘क्या आज हम इस तरह इतने करीब देखकर मीडिया को तमाचा नहीं लगा है? अगर कुछ गड़बड़ होती, तो क्या हम इतने करीब होते? हमारे बीच दूरियां आ जातीं। कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता… मेरा गोविंदा सिर्फ़ मेरा है और किसी और का नहीं। जब तक हम कुछ न कहें, कृपया कुछ भी न लिखें।’’

पिछले हफ्ते एक खबर में दावा किया गया था कि सुनीता ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा कुटुंब अदालत में व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला देते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी। गोविंदा के मैनेजर ने इसे ‘पुरानी खबर’ बताकर खारिज कर दिया और कहा कि यह जोड़ा साथ है।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements