कैसी भी परिस्थितियां आए अपने देश को हम आगे ले जाएंगे: कृषि मंत्री शिवराज

कैसी भी परिस्थितियां आए अपने देश को हम आगे ले जाएंगे: कृषि मंत्री शिवराज
Share this news

भोपाल, 28 अगस्त 2025 (भाषा)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लागू किए जाने के बीच बुधवार को कहा कि कैसी भी परिस्थितियां आए ”अपने देश को हम आगे ले जाएंगे”। भोपाल स्थित अपने आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिवराज ने आम जनता से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

स्वदेशी अपनाएं : कृषि मंत्री शिवराज

कृषि मंत्री शिवराज ने कहा, “दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली सभी चीजें केवल अपने देश में बनी ही खरीदें, जिसमें अपनी माटी की सुगंध हो, जिसमें हमारे गरीबों का पसीना हो, जिसमें हमारे देश का अपना सब कुछ हो, आप सब स्वदेशी अपनाएं।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज आत्मविश्वास से भरा है और 144 करोड़ भारतवासी इतना सामर्थ्य रखते हैं कि दुनिया में हमारा देश सबसे आगे होगा क्योंकि हमारे अन्न के भंडार भरे हुए हैं।

गणपति बप्पा की घर में करी स्थापना

शिवराज गणेश चतुर्थी के अवसर पर भोपाल के मातामंदिर क्षेत्र से धूमधाम के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर अपने घर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements