नोएडा दहेज हत्याकांड : निक्की भाटी के परिवार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर त्वरित न्याय की मांग की

नोएडा दहेज हत्याकांड : निक्की भाटी के परिवार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर त्वरित न्याय की मांग की
Share this news

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 अगस्त 2025 (भाषा)

निक्की भाटी के परिवार ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मुलाकात कर त्वरित न्याय की मांग की। निक्की भाटी को दहेज की मांग को लेकर उसके पति और ससुराल वालों द्वारा जिंदा जलाए जाने का संदेह है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि लक्ष्मी सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि निक्की भाटी की मौत के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और मामला त्वरित अदालत में चलाया जाएगा।

निक्की भाटी के पिता भिखारी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस आयुक्त ने हमें भरोसा दिलाया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

निक्की भाटी के भाई अतुल पायला ने बताया कि आयुक्त ने दोहराया कि जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और मामला त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को दादरी के रूपबास गांव में स्थित निक्की के मायके में उसके परिवार से मुलाकात की थी, जहां परिवार ने इस मामले की त्वरित अदालत में सुनवाई की मांग की।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements