उज्जैन में क्षिप्रा नदी में गिरी कार, एक पुलिसकर्मी की मौत, दो लापता

Share this news

उज्जैन (मध्यप्रदेश), 07 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार रात एक वाहन के अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी में गिरने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य लापता हो गए। पुलिस अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया है जबकि लापता पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार रात उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एक महिला और एक पुरुष आरक्षक के साथ एक लापता बच्ची की तलाशी के सिलसिले में निकले थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिर गया। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम दोनों आरक्षकों की तलाश कर रही हैं।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements