चीन पर 7-0 की प्रभावशाली जीत के साथ भारत एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुंचा

चीन पर 7-0 की प्रभावशाली जीत के साथ भारत एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुंचा
Share this news

राजगीर, 07 सितंबर 2025 (भाषा)

स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां सुपर चार के आखिरी मैच में चीन को 7-0 से हराकर भारत एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुँच गया हैं। अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे। उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी।


भारत सुपर चार लीग तालिका

एशिया कप हॉकी जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में पांच बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलेशिया को 4-1 से हराया था।


कोरिया ने मलेशिया को हराया

कोरिया ने दिन के एक अन्य मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया को 4-3 से हरायाचीन अब रविवार को तीसरे-चौथे स्थान के लिए मलेशिया से खेलेगा। भारतीय खिलाड़ी चीन के खिलाफ पूरी तरह से हावी रहे और यह मुकाबला ज्यादातर चीन के हाफ में ही खेला गया।


भारत को मिली पेनाल्टी कॉर्नर

एशिया कप हॉकी मैच में भारतीय रक्षापंक्ति को भी कोई चुनौती नहीं मिली क्योंकि चीन के खिलाड़ी भारत के सर्कल में घुसने संघर्ष करते रहे। भारत ने मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया। शिलानंद ने अपनी टीम के लिए एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।


भारत ने चौथे मिनट में किया पहला गोल

भारतीयों ने शुरू से ही एशिया कप हॉकी मैच पर अपना दबदबा बनाने में कोई समय नहीं गंवाया। टीम को चौथे मिनट में उनके प्रयासों का फल मिला जब शिलानंद ने पहला गोल कर खाता खोला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हाफ लाइन से शानदार हवाई पास को दाहिनी ओर से जरमनप्रीत सिंह ने नियंत्रित किया और इसे शिलानंद की ओर मोड़ दिया। शिलानंद ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।


भारत ने 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया

भारत ने 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और विवेक सागर प्रसाद के शॉट को चीनी गोलकीपर द्वारा बचाए जाने के बाद मंदीप ने रिबाउंड से स्कोर 3-0 कर दिया।


23वें मिनट में हार्दिक सिंह का जोरदार शॉट सतर्क वांग ने रोका

भारतीय खिलाड़ी चीन के सर्कल में हावी थे और 23वें मिनट में हार्दिक सिंह का जोरदार शॉट सतर्क वांग ने रोक दिया। भारत ने मध्यांतर के बाद उसी तरह खेलना जारी रखा लेकिन दिलप्रीत के करारे प्रहार पर चीन के गोलकीपर ने शानदार तरीके से बचाव किया।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements