छठी कक्षा की छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगाई, मामूली चोटें आईं

छठी कक्षा की छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगाई, मामूली चोटें आईं
Share this news

भोपाल, 07 सितंबर 2025 (भाषा)

भोपाल में 13 वर्षीय एक छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगाई जिसके कारण उसके हाथ और पैर में मामूली फ्रैक्चर हो गया। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ‘कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी’ स्कूल में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘छठी कक्षा की यह छात्रा एक गरीब परिवार से है और अवसादग्रस्त थी। वह काफी समय से एक ही कक्षा में थी और आज उसका पेपर था जिसके लिए उसकी तैयारी अच्छी नहीं थी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह स्कूल की पहली मंजिल से कूद गई। परिसर में मौजूद गार्ड ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। शिक्षकों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पैर और हाथ पर प्लास्टर चढ़ाने के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements