रायसेन में गाय को बचाने की कोशिश में बस ने महिला और 12 दिन की बेटी को कुचला, मौत

रायसेन में गाय को बचाने की कोशिश में बस ने महिला और 12 दिन की बेटी को कुचला, मौत
Share this news

रायसेन (मध्यप्रदेश), 08 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रविवार शाम एक गाय को बचाने के प्रयास में एक बस ने एक महिला और 12 दिन की बेटी को कुचला जिसमें दोनों की मौत हो गई।


कब और कैसे हुई यह घटना?

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आलोक श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि रेखा बाई नाम की महिला और उसकी बेटी देवी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर नकतारा गांव में एक पेट्रोल पंप के पास अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी यह घटना हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘सागर से भोपाल जा रही बस गाय को बचाने के लिए तेजी से मुड़ी और एक मोटरसाइकिल से जा टकराई। और फिर उसने रेखा बाई और शिशु को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गिर गया और उसे मामूली चोटें आईं।’’


बस चालक मौके पर फरार

श्रीवास्तव ने बताया कि बस का चालक सागर निवासी छोटू कुशवाहा मौके से फरार हो गया जबकि गुस्साए निवासियों ने वाहन में तोड़फोड़ की जिसके बाद नकतारा चौकी और देवनगर पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements