ऐतिहासिक टीम स्वर्ण के बाद तीन भारतीय पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में

ऐतिहासिक टीम स्वर्ण के बाद तीन भारतीय पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में
Share this news

ग्वांगजू, 08 सितंबर 2025 (भाषा)

भारत के तीन तीरंदाजों ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के भारतीय पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे एक दिन पहले इन तीनों खिलाड़ियों ने देश के लिए पहला टीम स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।


22 वर्षीय तीरंदाज ने किया शानदार प्रदर्शन

पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में 19वीं वरीयता प्राप्त और सबसे निचली रैंकिंग वाले भारतीय क्वालीफायर फुगे ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और 2013 के विश्व चैंपियन नीदरलैंड के माइक श्लोएसर को हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा उलटफेर किया। भारत के 22 वर्षीय तीरंदाज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 150 में से 150 तीरों पर सटीक निशाना लगाया तथा सभी 15 तीरों पर 10-10 अंक हासिल किए।


क्वार्टर फ़ाइनल में मुकाबला डेनमार्क के मैथियास फुलर्टन से

दोनों तीरंदाजों ने पहले तीन सेट में परफेक्ट 10 अंक बनाए। लेकिन श्लोएसर चौथे सेट में एक अंक गंवा बैठे। फुगे ने अद्भुत संयम दिखाते हुए 10-10 का अपना क्रम जारी रखते हुए मुकाबला जीत लिया। क्वार्टर फ़ाइनल में उनका मुकाबला डेनमार्क के मैथियास फुलर्टन से होगा।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements