ठाणे, 08 सितंबर 2025 (भाषा)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन टावरों से 41,200 रुपये मूल्य की 200 से अधिक बैटरियां चोरी कर ली।
पुलिस के अनुसार, शाहपुर तालुका के विभिन्न मोबाइल टावरों का निरीक्षण करने पर यह बात सामने आई कि ये बैटरियां दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच चोरी हुई थीं।
शाहपुर पुलिस थाने के निरीक्षक मुकेश ढगे ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

