सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए टेंट उतारने खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत

सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए टेंट उतारने खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत
Share this news

सीधी (मध्यप्रदेश), 19 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सीधी में एक बोलेरो वाहन के खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 4 की मौत 1 घायल

सीधी जिला मुख्यालय से 39 किमी दूर बहरी बायपास के समीप बुधवार देर शाम यह घटना हुई, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक कार्यक्रम के मद्देनजर टेंट उतारने के लिए खड़े ट्रक में पीछे से एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस उपाधीक्षक अमन मिश्रा ने बताया कि बोलेरो में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। शेष तीन लोगों को इलाज़ के लिए रीवा भेजा गया, जिनमें दो ने दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री यादव ने जताया दुःख

हादसे पर मुख्यमंत्री यादव ने दुख जताया और कार्यक्रम निरस्त कर दिया। सिहावल विधानसभा के बहरी तहसील के जेठूला गांव में यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जहां वह शुक्रवार को सोन नदी पर बने पुल का उद्घाटन करने वाले थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध थे और वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements