अबुधाबी, 20 सितंबर 2025 (भाषा)
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों विभागों में अपने उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल किया जिससे भारत ने ओमान को 21 रन से हराया और एशिया कप के ग्रुप लीग चरण का अंत जीत की हैट्रिक से किया।
4 मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम
अब भारतीय टीम 48 घंटे से भी कम समय में दुबई में सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान ने खुद को बल्लेबाजी क्रम में खुद को 11वें पर ढकेलते हुए अपने बाकी 10 साथियों को मध्यक्रम में मौका देने का सही फैसला किया।
189 रन का लक्ष्य रखकर हराया ओमान को
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम ने ओमान के सामने 189 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। ओमान की टीम पहली बार टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ खेल रही थी। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के बिना भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कुछ खास नहीं दिखा जिससे ओमान ने जवाब में 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। गेंदबाजी में भी सूर्यकुमार के पास आठ गेंदबाजी विकल्पों का इस्तेमाल करने का मौका था।
अर्शदीप बने’ 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय
अर्शदीप के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना कम है। उन्हें 100 विकेट पूरे करने का मौका मिला जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए
सूर्यकुमार 11वें नंबर पर
इससे कप्तान सूर्यकुमार ने खुद को 11वें नंबर पर पहुंचा दिया। उन्होंने हार्दिक पंड्या को भी मौका दिया लेकिन दुर्भाग्य से सैमसन की स्ट्रेट ड्राइव गेंदबाज के हाथों से टकराकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर स्टंप पर जा लगी जिससे वह रन आउट हो गए।
अक्षर ने अपना काम बखूबी किया और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा द्वारा निर्धारित लय को बनाए रखा। अभिषेक ने फिर से 15 गेंद में 38 रन की तेज पारी खेली जो उनका लगातार तीसरा 30 या उससे अधिक रन का स्कोर रहा। अंत में हर्षित राणा ने भी नाबाद 13 रन की पारी खेली और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करे

