एनसीसी कैडेटों को आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा : महानिदेशक

एनसीसी कैडेटों को आधुनिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा : महानिदेशक
Share this news

 ग्वालियर, 20 सितंबर 2025 (भाषा)

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी पी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एनसीसी कैडेटों के नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में साइबर युद्ध और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों को शामिल किया गया है ताकि उन्हें आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके।

संगठन में प्रवेश क्षमता बढ़ी

यहां महिला अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में दीक्षांत समारोह परेड के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में प्रवेश क्षमता भी बढ़ा दी गई है। सिंह ने कहा, ‘‘एनसीसी की प्रवेश क्षमता तीन लाख तक बढ़ा दी गई है। पहले यह क्षमता 17 लाख थी, जो अब 20 लाख तक पहुंच गई है। एनसीसी की मांग बहुत अधिक है। हमारे पास अभी भी 11,000 से अधिक संस्थानों की प्रतीक्षा सूची है जो एनसीसी शुरू करने की मांग कर रहे हैं।’’

साइबर युद्ध आपदा प्रबंधन जैसे कई प्रशिक्षण शामिल

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को साइबर युद्ध, आधुनिक प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन और साहसिक प्रशिक्षण को शामिल करने के लिए संशोधित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पाठ्यक्रम विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैडेट भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।’’

आधुनिक युद्ध में एनसीसी सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण : जनरल धीरज

इससे पहले, दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कहा कि आधुनिक युद्ध में एनसीसी सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है और वे इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements