छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश), 20 सितंबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम टायर फटने के बाद सात साधुओं से भरी कार कुएं में गिर गया, जिसमें तीन की मौत हो गई, तीन को बचा लिया गया और एक लापता है। वाहन में सवार सभी लोग चित्रकूट से बैतूल के मुलतई जा रहे थे।
कब और कैसे हुआ हादसा?
सांवरी पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बैतूल रोड पर तेंदनी खुर्द के पास हुई इस दुर्घटना में लापता हुए साधु की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद वह एक कुएं में गिर गया। वाहन में सात साधु सवार थे।’’
तीन की मौत, तीन सुरक्षित, एक लापता
द्विवेदी ने कहा कि इस हादसे में तीन साधुओं की मौत हो गई और तीन को बचा लिया गया, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने कहा कि एक व्यक्ति अभी तक लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

