सिंगरौली, 05 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस की वेबसाइट के अनुसार, भूकंप दोपहर 1:33 बजे आया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी वी.एस. यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
यह जानने के लिए कि क्या भूकंप से कोई नुकसान हुआ है, सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला से संपर्क के प्रयास विफल रहे।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

