भारत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भारत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Share this news

विदिशा (मध्यप्रदेश), 05 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भारत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार असद खान जिलानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

भारत माता को कहा डायन

विदिशा जिले के सिरोंज निवासी जिलानी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में भारत माता को ‘डायन’ कहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की गई। सिरोंज थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि चक्रेश्वर दयाल श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर केंद सरकार द्वारा जारी किए गए सिक्के से संबंधित एक पोस्ट फेसबुक पर साझा की थी।

असद खान ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा था, “इस डायन की पूजा पिशाच करें। जिसके हाथ में तिरंगा नहीं, वह हमारी भारत माता नही।”

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

खान की इस टिप्पणी के बाद विश्व हिन्दू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। राय ने बताया कि खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements