खंडवा में ट्रक से टकराने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग, दो लोगों की मौत

खंडवा में ट्रक से टकराने के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग, दो लोगों की मौत
Share this news

खंडवा (मध्यप्रदेश), 06 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में रविवार को एक राजमार्ग पर ट्रक से टकराने के बाद एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई।

कैसे हुआ यह हादसा?

यह घटना इंदौर–इच्छापुर राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जब ‘फ्लाई ऐश’ ले जा रहे एक ट्रक ने एक दोपहिया वाहन और एक बस को टक्कर मार दी। कोयले के जलने से बनने वाली अत्यंत सूक्ष्म राख को ‘फ्लाई ऐश’ कहा जाता है। स्कूटर ट्रक के नीचे फंस गया और इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। बस में सवार दो से तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण ‘फ्लाई ऐश’ सड़क पर फैल गया। सनावद नगर परिषद की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मोरटक्का चौकी और सनावद पुलिस थाने की टीम खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया।

मृतकों की पहचान:

  1. कोषागार अधिकारी विनीत शर्मा (35)
  2. बड़वाह निवासी मोहसिन अली

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements