महू (मध्यप्रदेश), 09 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक कार-वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
इंदौर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर महू तहसील में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवले गांव के पास बुधवार देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद वैन में आग लग गई। महू से मानपुर की ओर जा रही कार रात लगभग 11.15 बजे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही वैन से टकरा गई।
टक्कर के बाद वैन में लगी आग
बडगोंडा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टक्कर के बाद वैन में आग लग गई और उसके पिछले हिस्से में रखे पेंट के डिब्बों के कारण यह और भी तेज हो गई। बाद में दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
चार की मौत, तीन अन्य घायल
अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार दो लोग जलकर मर गए और कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन अन्य घायल हो गए।
चार मृतकों में से तीन की पहचान
- मानपुर निवासी पलक (34)
- पड़ोसी धार निवासी कमलेश (20)
- रवींद्र
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

