खंडवा के बाल सुधार गृह के शौचालय की दीवार में छेद करके छह लड़के फरार

खंडवा के बाल सुधार गृह के शौचालय की दीवार में छेद करके छह लड़के फरार
Share this news

खंडवा (मध्यप्रदेश), 10 अक्टूबर 2025 (भाषा)

खंडवा के बाल सुधार गृह के शौचालय की दीवार में छेद करके छह नाबालिग लड़के बृहस्पतिवार को फरार हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश रघुवंशी ने बताया कि सुबह के वक्त बाल सुधार के शौचालय की दीवार में छेद करके छह लड़के फरार हो गए जिनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लड़के खरगोन जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक लड़का बुरहानपुर जिले का निवासी है।

रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुरागों के आधार पर फरार लड़कों की तलाश की जा रही है।इस बीच, अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) केआर बड़ोले ने बताया कि लड़कों के भागने की घटना के मद्देनजर बाल सुधार में तैनात दो सुरक्षा प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements