नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर 2025 (भाषा)
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें कोचाधामन सीट से बीना देवी और मोहनिया से संगीता कुमारी को मैदान में उतारा गया है।
सूची के अनुसार संजय पांडे नरकटियागंज सीट से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से और भरत बिंद भभुआ से चुनाव लड़ेंगे।मुरारी पासवान सुरक्षित सीट पीरपैंती से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अशोक कुमार सिंह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
इसके साथ ही भाजपा ने कुल 101 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव की कुल 243 सीट के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने वाले हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

