इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के 25 सदस्यों ने किया फिनाइल पीने का दावा, अस्पताल में भर्ती

इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के 25 सदस्यों ने किया फिनाइल पीने का दावा, अस्पताल में भर्ती
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 अक्टूबर 2025 (भाषा)

इंदौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 25 सदस्यों ने बुधवार रात एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में 25 सदस्य को भर्ती

शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के प्रभारी अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘हमारे अस्पताल में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 25 सदस्यों को भर्ती किया गया है। उन्होंने एक साथ फिनाइल पीने का दावा किया है, लेकिन इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकती।’’ उन्होंने बताया कि इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।

आपसी विवाद हो सकता हैं घटना का कारण

इस बीच, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा,‘‘जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने किस वजह से कौन-सा पदार्थ पिया है।’’ पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटनाक्रम का संबंध ट्रांसजेंडर समुदाय के दो स्थानीय गुटों के आपसी विवाद से हो सकता है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements