सिवनी (मध्यप्रदेश), 17 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बृहस्पतिवार को एक पुलिस हेड कांस्टेबल को 75,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
75,000 रुपये की ले रहा था रिश्वत
पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त-जबलपुर) अंजूलता पाटले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कांस्टेबल को थाना परिसर में एक शिकायतकर्ता से 75,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पटवा ने शिकायतकर्ता नितिन पाटकर से कुल पांच लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में 25,000 रुपये लिए थे। पाटकर एक सिविल कांट्रेक्टर है।
प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मांगी थी रिश्वत
35 लाख रुपये की कंक्रीट सड़क परियोजना में धोखाधड़ी और खराब गुणवत्ता वाले काम के आरोपी एक अन्य ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। पाटले ने बताया कि पटवा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तत्काल निलंबित पुलिसकर्मी
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि इस मामले में केवलारी पुलिस थाने से जुड़े कांस्टेबल मनीष पटवा (49) को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

