मंदसौर में मादक पदार्थ तस्करों से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

मंदसौर में मादक पदार्थ तस्करों से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित
Share this news

मंदसौर (मप्र), 19 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मादक पदार्थ तस्करों से अफीम जब्त की गई थी।

चार पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने बताया कि शामगढ़ पुलिस थाना प्रभारी धर्मेश शिवलहरे, सहायक उपनिरीक्षक अविनाश सोनी, प्रधान आरक्षक दिलीप बघेल और आरक्षक मनीष पंवार को शुक्रवार को निलंबित किया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों को मंदसौर पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया है और इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील को सौंपी गई है।

तस्करों से रिश्वत लेने का आरोप

एक महीने के भीतर अफीम जब्ती के मामलों में रुपये के लेन-देन की शिकायतें प्राप्त होने के बाद प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए थे। शामगढ़ पुलिस ने एक कार से और दूसरी बार आंकली गांव से अफीम जब्त की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक बिचौलिए के माध्यम से तस्करों से रिश्वत ली और दोनों मामलों में उन्हें छोड़ दिया, जबकि कार से जब्ती के मामले में केवल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements