कटनी, 07 नवंबर 2025 (दैमप्र)
बड़वारा पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मामला क्या हैं?
पुलिस के मुताबिक 4 नवंबर को फरियादी अजीत यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 26 साल निवासी नन्हवारा सेझा रिपोर्ट लेख कराया कि मै ग्राम जैतपुर उमरिया का रहने वाला हूँ ड्राईवरी का काम करता हूँ 3 नवम्बर को ट्रक क्र. एमपी 21 एच 1111 को लेकर गोटउदे माईंस से पत्थर लेकर ग्राम नन्हवारा सेझा माँ शारदा फैक्ट्री में खाली करने करीब रात 1 :40 बजे आया था रात अधिक हो जाने से माँ शारदा फैक्ट्री का गेट बन्द हो जाने से गाडी अन्दर जाकर खाली नही हो पाई थी जो मै अपना ट्रक माँ शारदा फैक्ट्री के गेट के सामने खडी कर करीब रात 2 बजे अन्दर सो गया था जब सुबह 6:30 बजे सो कर उठा तो देखा कि मेरे ट्रक के डीजल टैंक की जाली टूटी हुई थी पास में जाकर देखा तो मेरे ट्रक के डीजल टैंक में डीजल नही था डीजल 125 लीटर कीमती 11,500 रुपये चोरी कर लिया है की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया ।
डीजल टैंक का लॉक तोड़कर दिया था घटना को अजाम
मुखबिरों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर शुभम लोनी पिता राजेश लोनी उम्र 23 साल निवासी लोढ़ा थाना कोतवाली उमरिया,आशीष चौधरी पिता रामजीलाल चौधरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम स्लीमनाबाद थाना स्लीमनाबाद, लाल सिंह पिता वीरभान सिंह उम्र 56 साल निवासी ग्राम अखड़ार थाना चंदिया जिला उमरिया से पूंछतांछ में वाहनों के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर घटना को अजाम देना और कम दामों में बेच देना स्वीकार किया। उक्त आरोपीगणों से चोरी गया डीजल एवं चोरी में उपयोग चार पहिया जप्त किया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, पवनराज, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, संतोष यादव एवं शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

