चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं मोदी : राहुल गांधी

चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं मोदी : राहुल गांधी
Share this news

नयी दिल्ली, 07 नवंबर 2025 (भाषा)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा और दावा किया कि मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।

भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी की चुनाव चोरी

कांग्रेस देश के युवाओं और “जेनरेशन जेड” को स्पष्ट रूप से दिखाएगी कि भाजपा कैसे चुनाव “चोरी” करती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही किया है।

भाजपा ने वोट चोरी को बताया झूठा और निराधार

भाजपा ने ” वोट चोरी” के आरोप को “झूठा और निराधार” बताते हुए खारिज किया है और कांग्रेस नेता पर अपनी विफलताओं को छिपाने और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है।

वोट चोरी का पर्दाफाश करने का सिलसिला जारी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि “वोट चोरी” का पर्दाफाश करने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “हमारे पास बहुत सारी सामग्री है। हम इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे। हम भारत की “जनरेशन जेड” यानी युवाओं को साफ़ तौर पर दिखा देंगे कि नरेन्द्र मोदी चुनाव चुराकर प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा चुनाव चुराती है। हम यह साफ़ तौर पर बता देंगे, इसमें कोई शक नहीं रहेगा।”

उन्होंने बुधवार के अपने संवाददाता सम्मेलन का ज़िक्र करते हुए कहा, “मैंने यह दिखाया कि हरियाणा चुनाव कोई चुनाव नहीं था और बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements