कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, बेटे का स्वागत किया

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, बेटे का स्वागत किया
Share this news

मुंबई, 07 नवंबर 2025 (भाषा)

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने शुक्रवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों एक बेटे के माता पिता बने हैं। दंपति ने अपने अपने संबंधित ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी साझा की।

सात नवंबर, 2025 – कैटरीना और विक्की

पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘‘हमें खुशियों की सौगात मिली है। अपार कृतज्ञता के साथ हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। सात नवंबर, 2025 – कैटरीना और विक्की।’’

दोनों 09 दिसंबर, 2021 को बंधे थे विवाह बंधन में

कैटरीना और विक्की नौ दिसंबर, 2021 को राजस्थान में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधे थे। इस साल सितंबर में कैटरीना के गर्भवती होने की घोषणा की गई थी। उस समय उन्होंने एक ‘पोलरॉइड’ तस्वीर साझा की थी जिसमें दोनों कैटरीना और विक्की बेबी बंप को खुशी से निहारते हुए दिख रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।’’

लव एंड वॉर में नज़र आएंगे विक्की कौशल

विक्की हाल में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘छावा’ में दिखे थे और अब वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। कैटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई थ्रिलर ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements