दिल्ली विस्फोट पर बोले मुरारी बापू, ‘‘पूरे राष्ट्र को बेहद सतर्क रहना होगा’’

दिल्ली विस्फोट पर बोले मुरारी बापू, ‘‘पूरे राष्ट्र को बेहद सतर्क रहना होगा’’
Share this news

 इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 नवंबर 2025 (भाषा)

कथावाचक मुरारी बापू ने दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए धमाके को ‘बेहद दर्दनाक और अमानवीय’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि इस घटना के बाद पूरे राष्ट्र को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली की यह घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय : मुरारी बापू

मुरारी बापू ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए विस्फोट पर इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘दिल्ली की यह घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग मानव जाति के खतरनाक शत्रु हैं। मुझे लगता है कि अब आम लोगों से लेकर पूरे समाज और राष्ट्र को बहुत सतर्क होना पड़ेगा।’’ उन्होंने दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

आतंकवाद ले रहा बहुत खतरनाक रूप : मुरारी

मुरारी बापू ने एक सवाल पर कहा, ‘‘जैसे रावण के सिर बढ़ रहे थे, वैसे ही आतंकवाद का रूप बदलता जा रहा है और आतंकवाद बहुत खतरनाक रूप ले रहा है।’’ उन्होंने आधुनिक समाज में कट्टरता और सांप्रदायिकता बढ़ने के सवाल पर कहा कि इन समस्याओं के कारणों की गहराई से पड़ताल की जानी चाहिए, लेकिन मौजूदा वक्त में युवा समुदाय इस सिलसिले में लगातार जागरूक हो रहा है।

मुरारी बापू ने धार्मिक नगरी उज्जैन की क्षिप्रा और देश की अन्य पवित्र नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि इस काम में जहां श्रद्धालुओं का योगदान जरूरी है, वहीं सरकार को भी इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘तीर्थस्थल अंदर से तो पवित्र हैं, लेकिन बाहर से हम इन्हें स्वच्छ नहीं रहने देते। सब लोगों को मिलकर तीर्थस्थलों को स्वच्छ रखना चाहिए और क्षिप्रा जैसी पवित्र नदी के विषय में जागृति बहुत जरूरी है।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements