जब्त विस्फोटकों के नमूने लेते समय जम्मू कश्मीर के नौगाम थाने में विस्फोट, नौ लोगों की मौत, 32 घायल

जब्त विस्फोटकों के नमूने लेते समय जम्मू कश्मीर के नौगाम थाने में विस्फोट, नौ लोगों की मौत, 32 घायल
Share this news

हाइलाइट्स

1. श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका।

2. घटना में 9 लोगों की मौत 32 लोग घायल।

3. गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कारण।

श्रीनगर, 15 नवंबर 2025 (श्रीनगर)

श्रीनगर के नौगाम थाने में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई है और 27 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी ‘‘सफेदपोश’’ आतंकवादी मॉड्यूल मामले के संबंध में फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे।

रसायनों की अस्थिर प्रकृति के कारण हुआ विस्फो

शुक्रवार रात हुई इस घटना में मारे गए लोगों में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के तीन लोग, एक नायब तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के दो लोग, दो पुलिस फोटोग्राफर, राज्य जांच एजेंसी का एक सदस्य और एक दर्जी शामिल हैं। विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी हरियाणा के फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री से नमूने ले रहे थे। उन्होंने बताया कि रसायनों की अस्थिर प्रकृति के कारण विस्फोट हुआ।

यह सामग्री गिरफ्तार चिकित्सक मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से बरामद 360 किलोग्राम विस्फोटक का हिस्सा थी।शवों को श्रीनगर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया है। कम से कम 24 पुलिसकर्मियों और तीन आम नागरिकों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण तत्काल बचाव अभियान चलाना मुस्किल

विस्फोट के बाद रात के सन्नाटे में एम्बुलेंस एवं पुलिस वाहनों के सायरन गूंजने लगे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। लगातार हुए छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण बम निरोधक दस्ते के लिए तत्काल बचाव अभियान चलाना मुश्किल हो गया।बरामद विस्फोटकों में से कुछ को पुलिस की फोरेंसिक प्रयोगशाला में रखा गया है जबकि 360 किलोग्राम विस्फोटकों का बड़ा हिस्सा पुलिस थाने में रखा गया था। इस थाने में आतंकवादी मॉड्यूल के संबंध में प्राथमिक मामला दर्ज किया गया है।

अक्टूबर के मध्य में नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले पोस्टर दिखाई देने के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। श्रीनगर पुलिस ने इस घटना को गंभीर खतरा मानते हुए 19 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था और एक समर्पित टीम का गठन किया था।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements