बिहार : मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, पांच अन्य झुलसे

बिहार : मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, पांच अन्य झुलसे
Share this news

मुजफ्फरपुर (बिहार), 15 नवंबर 2025 (भाषा)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में ललन शाह, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पांच घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह घटना मोतीपुर इलाके के वार्ड संख्या 13 में मध्यरात्रि के आसपास हुई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिसने इमारत की तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त लोग सो रहे थे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए… शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

शुरुआत में स्थानीय लोग आग की लपटें उठते देखकर और तेज चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने अग्निशमन नियंत्रण कक्ष और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements