ग्वालियर : ट्रैक्टर-ट्रॉली और एसयूवी में भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

ग्वालियर : ट्रैक्टर-ट्रॉली और एसयूवी में भिड़ंत में पांच लोगों की मौत
Share this news

ग्वालियर (मध्यप्रदेश), 16 नवंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और एसयूवी में भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित मालवा कॉलेज के ठीक सामने हुई।

पांचों की मौके पर ही मौत

पुलिस अधीक्षक (नगर) रॉबिन जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान:

  • क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत
  • कौशल भदौरिया
  • आदित्य प्रताप सिंह जादौन
  • अभिमन्यु सिंह
  • शिवम राजपुरोहित

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

ये सभी ग्वालियर के दीनदयाल नगर से थे। जैन ने कहा कि फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements