कटनी : बड़वारा के सुनहरा गांव में खेत की तकवारी कर रहे दंपति की नृशंस हत्या

कटनी : बड़वारा के सुनहरा गांव में खेत की तकवारी कर रहे दंपति की नृशंस हत्या
Share this news

वारदात से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी 

​कटनी, 16 नवंबर 2025 (दैमप्र)

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनहरा ग्राम में खेत में एक दंपती की नृशंस हत्या कर दी, दंपती खेत की तकवारी कर रहे थे शनिवार की सुबह दोनों को लोगों ने से लथपथ, मृत अवस्था में पाया जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुनहरा ग्राम में करते थे खेत की रखवाली का काम

​जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू राम कुशवाहा (40 वर्ष), पिता लखन लाल कुशवाहा, बिजौरी ग्राम निवासी,अपनी पत्नी प्रभा कुशवाहा करीब 35 वर्षीय और करीब 13 वर्षीय पुत्री रश्मि के साथ लंबे समय से सुनहरा ग्राम में संत कुमार श्रीवास नामक व्यक्ति के खेत की रखवाली का काम करते थे।

दोनों को खेत में खून से सने हुए पाया मृत

​बताया जाता है कि शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण जब खेत के पास से गुजरे तो उन्होंने लल्लू राम और प्रभा कुशवाहा को खेत पर बने घर पर खून से सने हुए मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

​सूचना मिलने के बाद बड़वारा थाना पुलिस तत्काल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

​इस संबंध में बड़वारा थाना प्रभारी के. के. पटेल ने बताया, प्रथम दृष्टया जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हत्या किस हथियार से की गई और इसके पीछे क्या मंशा थी, इन सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements