प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Share this news

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), 19 नवंबर 2025 (भाषा)

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को यहां श्री सत्यसाई जिले में दिवंगत आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया। समारोह के एक भाग के रूप में मोदी ने पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा की महासमाधि पर जाकर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी को पुरोहितों द्वारा वैदिक आशीर्वाद दिया गया। बाद में उनके द्वारा साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी करने की उम्मीद है।

मोदी के साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य लोग भी मौजूद थे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements