रायसेन में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक महिला और बच्ची की मौत, 24 अन्य घायल

रायसेन में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक महिला और बच्ची की मौत, 24 अन्य घायल
Share this news

रायसेन (मध्यप्रदेश), 12 फरवरी 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से एक महिला और सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए।

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर गढ़ी में मंगलवार शाम को हुई जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सोनल गुप्ता ने बताया कि गैरतगंज तहसील के आदिवासी ग्राम भिलाड़िया से आदिवासी समाज के 32 लोग मंगलवार शाम को एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

महिला और बच्ची की मौत, 25 लोग घायल

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा पुलिस बल एवं अन्य सहयोगियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सभी 25 घायलों को गैरतगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। गुप्ता ने बताया कि अयोध्या बाई (60) नामक एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात वर्षीय बच्ची जिया ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों में तीन नाबालिग शामिल हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements