भोपाल, 22 फरवरी 2026 (भाषा)
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करीब चार महीने चली प्रक्रिया के बाद शनिवार को मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस दौरान 34 लाख से अधिक नाम सूची से हटाए गए।
राज्य में अब कुल 5,39,81,065 मतदाता
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में अब कुल 5,39,81,065 मतदाता हैं। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में एसआईआर शुरू होने से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5,74,06,143 थी। मसौदा सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 5,31,31,983 रह गई थी, जो अंतिम सूची में बढ़कर 5,39,81,065 हो गई।
अब मध्य प्रदेश में कुल मतदाता
- मतदाता कुल — 5,39,81,065
- पुरुष — 2,79,04,975
- महिला — 2,60,75,186
- थर्ड जेंडर — 904
निर्वाचन आयोग ने बताया कि अनुपस्थिति, मृत्यु, स्थानांतरण और दोहराव जैसे कारणों से 34,25,078 नाम हटाए गए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आयोग ने अद्यतन सूची में नाम जांचने के लिए वेबसाइट लिंक भी साझा किया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

