‘संकटमोचक’ संजू की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में

‘संकटमोचक’ संजू की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में
Share this news

कोलकाता, 02 मार्च 2026 (भाषा)

संजू सैमसन ने ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाते हुए नाबाद 97 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह रहे टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां पांच मार्च को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी ।

वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर बनाये 194 रन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 194 रन बनाये । खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर भारत के फॉर्म में चल रहे सभी बल्लेबाज नाकाम रहे लेकिन संजू ने संभवत: अपने कैरियर की सबसे यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज के जीत के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसी ।

अभिषेक का नहीं चला बल्‍ला

अभिषेक शर्मा ( 11 गेंद में 10 रन) एक बार फिर न सिर्फ बल्ले से नाकाम रहे बल्कि उन्होंने दो कैच भी टपकाये जबकि ईशान किशन भी दस रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 और तिलक वर्मा ने 15 गेंद में 27 रन बनाये। वहीं हार्दिक पंड्या 14 गेंद में 17 रन ही बना सके।

संजू ने लगाये 12 चौके और चार छक्के

वहीं संजू ने 50 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाये और सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाकर लौटे। भारत ने चार गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। संजू ने 19वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड को स्क्वेयर लेग में छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया।

जीत के बाद स्टैंड से ‘ मां तुझे सलाम’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसे गानों के बीच सैमसन घुटने के बल बैठे, हेलमेट उतारा और ईश्वर को याद किया। भारतीय टीम ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया ।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements