आंध्र प्रदेश : पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई

आंध्र प्रदेश : पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई
Share this news

वेटलापलेम (आंध्र प्रदेश), 02 मार्च 2026 (भाषा)

वेटलापलेम स्थित पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।

काकीनाडा जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएम एंड एचओ) जे. नरसिम्हा नायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रविवार रात नौ बजे एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।’’

काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखे बनाने की एक लाइसेंस प्राप्त इकाई में 28 फरवरी को हुए भीषण विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल चार से पांच लोगों की हालत गंभीर हैं, जिनमें से कुछ 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements