पश्चिम एशिया संकट : तेल टैंकर पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत

पश्चिम एशिया संकट : तेल टैंकर पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत
Share this news

नयी दिल्ली, 12 मार्च 2026 (भाषा)

इराक के बसरा के पास जलक्षेत्र में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर हुए हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। इराक स्थित भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के 15 सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है पिछले कुछ दिनों में ईरानी सेना ने फारस की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया है।

इराक में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘11 मार्च, 2026 को मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले अमेरिकी स्वामित्व के कच्चे तेल के टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर इराक के बसरा के पास हमला किया गया, जिसमें दुर्भाग्य से भारतीय चालक दल के एक सदस्य की जान चली गई।’’

दूतावास ने कहा, ‘‘शेष बचे 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।’’ दूतावास ने कहा कि वह इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के साथ नियमित संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कराया जा रहा है। दूतावास ने ‘‘मारे गए चालक दल के सदस्य के परिवार के प्रति गहरी संवेदना’’ व्यक्त की।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements