इंदौर में पेट्रोल के पैसे मांगने पर कार चालक ने पंप कर्मी को घसीटा, मौत

Share this news

इंदौर, 12 मार्च 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक अज्ञात कार चालक के खिलाफ 22 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मी की गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) देवेंद्र सिंह धुर्वे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सांवेर थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने बुधवार तड़के चार बजे के आस-पास एक ईंधन पंप पर अपनी गाड़ी में 4,000 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान से इनकार करते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी।

पैसे मांगने पर कर्चमारी को घसीटा

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी रोहित परमार (22) ने कार की खिड़की में हाथ डालकर उससे रुपये मांगे, तो गाड़ी के चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और शीशा बंद कर दिया जिससे वह दूर तक घिसटता चला गया और उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

धुर्वे ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज में कार घटना के बाद उज्जैन की ओर जाती दिखाई दे रही है। हालांकि, फुटेज में कार का पंजीयन नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा।” एसडीओपी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चार से पांच लोग सवार थे। सांवेर क्षेत्र के ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements