ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, छह कर्मचारी बर्खास्त

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, छह कर्मचारी बर्खास्त
Share this news

खंडवा, 25 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में दर्शन व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को एक सुपरवाइजर समेत छह कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

पुरुषोत्तम मास के कारण बढ़ी भीड़

नर्मदा नदी के तट पर बसी इस धार्मिक नगरी में रविवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई। खंडवा के जिलाधिकारी ऋषव गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि गर्मी की छुट्टियों और पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के कारण ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।

श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के बीच मारपीट

उन्होंने बताया,‘‘ओंकारेश्वर में भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने ‘वन-वे सिस्टम’ लागू किया गया है। कुछ श्रद्धालुओं ने इस व्यवस्था को जबरन भंग करने का प्रयास किया और वे उस स्थान से मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने लगे जहां से बाहर जाने का रास्ता था।’’ गुप्ता ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों के समझाए जाने के बाद भी श्रद्धालु नहीं माने और दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान हाथापाई हुई।

सुपरवाइजर समेत 5 कर्मचारी बर्खास्त

उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के सुपरवाइजर और पांच अन्य कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पंकज वर्मा ने बताया कि घटना के वीडियो के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस भी घटना को लेकर उचित कानूनी कदम उठा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements