कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया

कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया
Share this news

नयी दिल्ली, 25 मई 2026 (भाषा)

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल में पहने परिधान को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि फैशन आत्म-अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और जीवन और अपने दृष्टिकोण की व्यक्ति की अपनी व्याख्या है।

सोमवार को रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नीले रंग के एक ‘स्ट्रक्चर्ड मरमेड टेल गाउन’ में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले दिन पहना था।

सांसद रनौत ने तस्वीर के साथ लिखा, “फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति का एक जरिया है। यह जीवन के प्रति व्यक्ति की अपनी समझ और नजरिया है। कोई भी महिला किसी की ऋणी नहीं है। ऐश बहुत खूबसूरत लग रही हैं!”

उन्होंने कहा, “वह आपको खुश करने के लिए यहां नहीं आई हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर थोड़ी अधिक उम्र वाली महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब उन्हें देखने की आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।”

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements