ढाका, 25 मई 2026 (एपी)
मध्य बांग्लादेश के एक प्रमुख राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक ट्रक पलट गया, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
सुबह 5 बजे हुआ हादसा
स्थानीय पुलिस प्रमुख फुआद हुसैन ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे तंगेल जिले के सोरातोइल इलाके में हुई, जहां चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। यह इलाका देश की राजधानी ढाका से 83 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
ज्यादातर लोग थे दिहाड़ी मजदूर
हुसैन ने बताया कि ईद अल-अजहा के अवसर पर छुट्टियां मनाने के लिए लोग ढाका से उत्तरी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक पलट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकांश यात्री दिहाड़ी मजदूर थे और अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने टीवी चैनलों को बताया कि शोर सुनकर वे घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बचाना शुरू कर दिया।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

