डाक विभाग ने 24 व 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली प्रीमियम सेवाएं कीं शुरू

डाक विभाग ने 24 व 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली प्रीमियम सेवाएं कीं शुरू
Share this news

नयी दिल्ली, 17 मार्च 2026 (भाषा)

डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं।

तीन प्रीमियम सेवाएं

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ की शुरुआत की। प्रारंभिक चरण में ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई हैं। निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए विभाग विशेष प्रसंस्करण एवं प्राथमिकता आधारित हवाई परिवहन का उपयोग करेगा।

OTP आधारित डिलीवरी बिल्कुल मुफ्त

आधिकारिक बयान के अनुसार, नई सेवाओं में ‘ओटीपी’ (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक ‘ट्रैकिंग’ सुविधा और वास्तविक समय में ‘एसएमएस अलर्ट’ शामिल होंगे। व्यवसायों के लिए ‘अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें’ सुविधा, केंद्रीकृत बिलिंग तथा एपीआई एकीकरण के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, थोक शिपमेंट के लिए मुफ्त पिकअप और निर्धारित समय में डिलिवरी न होने पर धनवापसी की गारंटी भी दी जाएगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements